प्रधानमंत्री के हल्द्वानी आगमन को लेकर तैयारियां- -मुख्यमंत्री धामी 23 दिसंबर को करेंगे स्थलीय निरीक्षण-
हल्द्वानी। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी 23 दिसम्बर गुरूवार को जनपद भ्रमण पर आ रहे है। जानकारी देते हुए निजी सचिव केके मदान ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी 23 दिसम्बर गुरूवार को अपराह्न 1 बजे हैलीपैड कपकोट से हैली द्वारा प्रस्थान कर 1ः30 बजे एफटीआई हल्द्वानी पहचेंगे।
जहां से मुख्यमंत्री कार द्वारा प्रस्थान कर 1ः45 बजे एमबी इन्टर कालेज हल्द्वानी में प्रधानमंत्री के 30 दिसम्बर के प्रस्तावित हल्द्वानी भ्रमण के कार्यक्रम स्थल एवं अन्य व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री धामी 2ः45 बजे एमबी इन्टर कालेज से कार द्वारा प्रस्थान कर 3 बजे हैलीकाप्टर द्वारा देहरादून को प्रस्थान करेंगे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

Uttarakhand-हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक हादसा : डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत
uttarakhand-धनोल्टी के जंगल में भालू का हमला -घास काटने गई महिला गंभीर घायल
उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज -दो सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट