कलयुगी मां ने बच्ची को फेंका कूड़े के ढेर में- बच्ची को कुत्ते नोच रहे थे-
हल्द्वानी। एक बेरहम मां अपनी नन्हीं बच्ची को कूड़े के ढेर में छोड़ गई। यह मामला हल्द्वानी के कृषि विपणन बोर्ड शीशमबाग इलाके का है। जहाँ बच्ची कूड़े के ढेर में पड़ी मिली। जिसकी मौत हो चुकी थी। जिसे कुत्तों ने बुरी तरीके से नोचा हुआ था। जब राहगीरों की नजर उस कूड़ेदान पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को इस बारे में सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लिया। पुलिस के द्वारा अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बच्चे के मां-बाप की तलाश करनी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मृत बच्ची एक-दो दिन पहले ही जन्मी लगती है। पुलिस आसपास के अस्पतालों से जानकारी जुटा रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-बीमारी से परेशान सीबीसीआईडी के दरोगा ने फांसी के फंदे से दी जान
उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग