प्राचार्य प्रो. विद्यालंकार ने किया महाविद्यालय में ध्वाजारोहण
बेतालघाट। शहीद श्री खेमचन्द्र डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में आज स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर प्राचार्य प्रो.विनय कुमार विद्यालंकार ने महाविद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया।
ध्वजारोहण के पश्चात प्राचार्य द्वारा निदेशक उच्च शिक्षा के सन्देश का वाचन किया गया। जिसमें उन्होंने सभी से अक्षरशः पालन करने का आह्वाहन किया। इससे पूर्व छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय स्टाफ द्वारा बेतालघाट नगर में प्रभात फेरी के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसके पश्चात महाविद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।
समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिनमें बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं में कोमल, निधि तिवारी, बबीता करगेती द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। भावना द्वारा मानव तन अनमोल रे की एकल प्रस्तुति दी गई। समूह नृत्य में ज्योति, शिवानी, बबीता आदि द्वारा देश प्रेम का संदेश दिया गया। छात्र अर्जुन पिनारी ने स्वतंत्रता पर अपनी बात कहीं। सुनीता ने एकल नृत्य में देश भक्ति की मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.विनय कुमार विद्यालंकार ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुऐ कहा कि आज़ादी हमें स्वच्छंदता कि नहीं अपितु स्वतंत्रता का भाव देती है। उन्होंने स्वामी दयानंद सरस्वती से लेकर बाल गंगाधर तिलक, शहीद भगत सिंह से लेकर सुभाष चन्द्र बोस, सुख देव, चंद्रशेखर आज़ाद, शहीद उधम सिंह सरीखे आज़ादी के सभी राष्ट्र नायकों, सेनानियों, वीर शहीदों के किस्से साझा करते हुए उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।
यहां सभी वक्ताओं ने आजादी के दीवानों के प्रति अपनी आस्था और उनके बलिदानों के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला।समारोह का संचालन समारोहक एवं महाविद्यालय मिडिया प्रभारी डॉ. भुवन मठपाल ने कार्यक्रम के कुशल समापन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में डॉ. जयति दीक्षित, डॉ. ईप्सिता सिंह, डॉ.दीपक, डॉ. तरूण कुमार आर्य, ममता पांडे, कार्यालय अधीक्षक दिनेश जोशी, भास्कर पंत, डॉ. फरजाना अज़ीम, सपना, अनिल नाथ, मुकेश रावत, प्रेमा देवी, ललित मोहन, किरन, कविता, प्रतिभा, मनीषा, भावना, बबीता, पूजा, नीलम, समेत कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग