बारिश से आवासीय भवन पर गिरा देवदार का पेड़ , अफरातफरी

खबर शेयर करें 👉

चम्पावत। लोहाघाट में भारी बारिश के कारण चम्पावत मार्ग स्थित एक आवासीय भवन में दो देवदार के पेड़ गिर गए। गनीमत रही कि पेड़ घर के किनारे गिरा। जिस कारण जनहानि नहीं हुई। मकान स्वामी का कहना है कि बीचोंबीच अगर पेड़ गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। बीती देर रात से मूसलाधार बारिश के कारण गैस एजेंसी के पास दो देवदार के पेड़ भरभराकर भवन के ऊपर गिर गए। पेड़ गिरने की आवाज से भवन के अंदर रह रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग घर से बाहर निकलकर भागने लगे। गनीमत रही कि पेड़ भवन में गिरकर दो हिस्सों में टूट गया। भवन स्वामी योगेश मेहता ने बताया कि पेड़ गिरने से भवन की रैलिंग टूटने के अलावा दरारें आ गई हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर सड़क हादसे में तीसरे किशोर की भी मौत -घायल युवती का उपचार जारी

मेहता ने बताया कि इसकी सूचना प्रशासन को दे दी है। आसपास के लोगों ने भी बताया कि प्रशासन से कई बार कहने के बाद भी इन पेड़ों का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। जिनसे लोगों की जान माल का नुकसान बना हुआ है। बताया कि समूचे लोहाघाट में कई जगहों पर पेड़ दुर्घटना का पर्याय बने हुए हैं।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand--4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119