रामपुर रोड सावित्री कालोनी पर्वतीय मोहल्ला में महिला ने लगाई फांसी
हल्द्वानी। तीन दिन पहले मायके से लौटी एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मकान मालकिन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामपुर रोड सावित्री कालोनी पर्वतीय मोहल्ला में पंकज नायक अपनी पत्नी पूजा और डेढ़ साल की बेटी के साथ किराये के मकान में रहता है। वह मूल रूप से अलीगढ़ उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और मेंहदी आर्टिस्ट का काम करता है। करीब तीन माह पहले ही वह प्रभा पांडे के घर पर किराये पर रहने आया था।
बताया जाता है कि रविवार रात करीब आठ बजे पंकज ने अपनी पत्नी को फोन किया। 4-5 बार फोन करने पर भी फोन नहीं उठा तो उसने मकान मालकिन को फोन कर देखने को कहा। जब मकान मालकिन कमरे में पहुंची तो अंदर का नजरा देख उसके होश उड़ गये। अंदर पूजा का शव फंदे से लटक रहा था। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस और पंकज को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पंकज ने बताया कि वह पूजा को तीन दिन पहले ही रामनगर स्थित मायके से लाया था।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार -तीन जगह बुलडोजर चलाया, दो निर्माण सील
तीन साल से बंद सीटी स्कैन मशीन, ड्रेनेज के अभाव में ऑपरेशन थिएटर ठप -हल्द्वानी बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट ने CM को लिखा पत्र
UKnews-अस्वच्छता और बिना लाइसेंस मिठाई व बताशे बनाने पर कार्रवाई -गोदामों में मिलीं बासी मिठाइयां
UKnews-रामनगर में बाइक-स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत -कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष की मौत, तीन घायल