बागेश्वर में 442 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार -एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
बागेश्वर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी की टीम ने तिमलाबगड़ के पास चेकिंग के दौरान 442 ग्राम अवैध चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कपकोट थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देश पर सोमवार को एसओजी प्रभारी निरीक्षक सलाउद्दीन खान के नेतृत्व में टीम ने तिमलाबगड़ के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान हुकम राम (36) पुत्र देव राम, निवासी बदियाकोट, थाना कपकोट की तलाशी ली गई। तलाशी में उसके कब्जे से 442 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कपकोट थाने में मुकदमा संख्या 71/26 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कराया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने के साथ ही नशे की तस्करी से जुड़े उसके आगे और पीछे के संपर्कों की जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जीवन सामंत, कांस्टेबल रमेश सिंह, भुवन बोरा और चालक विजय कुमार शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UK-वन्यजीव को बचाने के प्रयास में पलटा पिकअप -हादसे में ग्रामीण की मौत
UK-सजा पूरी होने के बावजूद जेलों में बंद कैदियों की रिहाई पर हाईकोर्ट सख्त -सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट
UK-रामनगर के रिसॉर्ट में युवती से दुष्कर्म का आरोप -कंपनी के दो कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज