जिला सहकारी बैंक में 428 पदों के लिए होगी भर्ती-
देहरादून।उत्तराखंड राज्य के सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत और सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम , निबन्धक आलोक कुमार पांडेय ने सभी जिला सहकारी बैंकों के चेयरमैन और महाप्रबंधको की मौजूदगी में निर्णय लिया कि राज्य के 10 जिला सहकारी बैंकों की वर्ग 4 की नियुक्तियाँ की प्रक्रिया इसी महा शुरू हो जाएगी।
जिला सहकारी बैंक को में 428 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी हुई थी। इसमें काफी प्रक्रिया आगे बढ़ गई थी, लेकिन बीच में अपरिहार्य कारणों के कारण इन नियुक्तियों पर रोक लगा दी गई थी।
6 दिसंबर से नियुक्तियां की प्रक्रिया सरकार ने खोल दी है।डॉ रावत ने निर्देश दिए हैं कि जिला सहकारी बैंकों का बोर्ड पारदर्शिता, और मैरिट के आधार से रिक्त पड़े पदों पर भर्ती कराएं। जहां तक से यह भर्तियां रुकी हुई थी वहीं से आगे बढ़ाई जाए। अब देखना यह है कि विधानसभा चुनाव आचार संहिता से पूर्व प्रदेश सरकार सहकारी बैंकों में नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण कर पाएगी या नहीं। दिसंबर अंत तक चुनाव आचार संहिता लगने की संभावनाएं हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप
uttarakhand-बागेश्वर में दर्दनाक हादसा : कार गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर