दुःखद…धारी के मटियाल में कार खाई में गिरी, युवक की मौत -रात को कराया पोस्टमार्टम
नैनीताल। धारी ब्लॉक के मटियाल के पास कार अनियत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में ग्राम सभा सुनकिया निवासी कृष्ण सिंह (36 वर्ष) की मौत हो गई। जबकि भवान सिंह (32) निवासी सुनकिया गंभीर रूप से घायल हो गये। कार में दो लोग ही सवार थे। शनिवार को कार संख्या यूके 04-5994 में सवार होकर सुनकिया निवासी दो युवक हल्द्वानी से घर लौट रहे थे। मटियाल के पास कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कृष्ण सिंह की मौत हो गयी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना विधायक राम सिंह कैड़ा व पुलिस को दी।
जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को खाई से बाहर निकाला। घायल को पदमपुरी अस्पताल लाया गया जहां से उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। विधायक ने देर रात 8 बजे मोर्चरी पहुंचकर जिला प्रशासन से रात को ही मृतक का पोस्टमार्टम कराने को कहा। विधायक कैड़ा के आग्रह पर शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। घायल का हल्द्वानी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग