12 लाख के हाथी दांत के साथ महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार, चंपावत की बताई जा रही है महिला

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। आईटीआई पुलिस और वन विभाग की टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, जहां हाथी दांत की तस्करी कर रहे हैं तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से हाथी दांत को बरामद किया है जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 12 लाख रुपए बताई जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : कंपनी के एमडी बनकर जीएम को लगाया 3.20 करोड़ का चूना -कोलकाता से साइबर ठग गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने बताया कि थाना आईटीआई पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम ने काशीपुर के पास बन्ना खेड़ा स्थित फ्लाईओवर पुल के नीचे मोटरसाइकिल संख्या यूके04एम-7027 पर एक महिला समेत दो अन्य आरोपियों को रोका तो उनके पास एक हाथी दांत जिसकी लंबाई 2 फीट 8 इंच बरामद हुआ। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत 12 लाख रुपए है, पुलिस ने हल्द्वानी निवासी आरोपी देवेंद्र सिंह और मनोज वोरा सहित सुखमणि देवी पत्नी राम सिंह रावत जो कि चंपावत की बताई जा रही है उन्हें गिरफ्तार लिया।आलाधिकारी हाथी दांत के तीनों तस्करों से गहन पूछताछ में जुटे हैं जिससे उत्तराखंड में वन जीव तस्करी पर पूरी तरह से लगाम लगाई जा सके।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-बीमारी से परेशान सीबीसीआईडी के दरोगा ने फांसी के फंदे से दी जान

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119