दुःखद…बोलेरो वाहन दुर्घटना में दो लोगों की मौत, तीन घायल
चमोली। जिले के गोपेश्वर घिंघराण मोटर मार्ग पर रविवार देर रात एक हादसा हो गया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है और तीन घायल अस्पताल में भर्ती हैं।जानकारी के मुताबिक उक्त दुर्घटना गोपेश्वर घिंघराण मोटर मार्ग पर बटलेश्वर मंदिर के पास हुई। जहां रविवार रात को एक बोलेरो वाहन दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं।
थाना गोपेश्वर व कोतवाली चमोली से पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो बोलेरो वाहन संख्या यूके-11-टीए-8055 अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गया था। जिसमें पांच लोग सवार थे। जिनमें से एक व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हो गयी थी और एक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई। तीन घायलों का जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में उपचार चल रहा है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा