सहपाठी ने छात्रा से किया दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती

खबर शेयर करें 👉

एक पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत नाबालिग छात्रा को होटल में ले जाकर उसके सहपाठी ने दुष्कर्म किया। छात्रा की तबीयत खराब होने पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, परिजनों की शिकायत पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर हरिद्वार कनखल पुलिस आरोपी छात्र की तलाश में जुट गई है। घटना बुधवार की बताई जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी में मनाया गया एनडी तिवारी का 101वां जन्मदिवस -विकास में योगदान को किया याद

क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि उसकी पुत्री बारहवीं कक्षा में अध्यनरत है। उसकी जान पहचान अपनी कक्षा के ही युवक से चली आती थी। आरोप है कि बुधवार को सहपाठी उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर शहर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में ले गया, जहां उसने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने चेतावनी दी। उसकी बेटी जब घर पहुंची तब उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर छात्रा को कनखल के ही एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसके भर्ती कर लिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  खटीमा में रामलीला मंचन के दौरान हादसा -खरदूषण बने युवक की गर्दन में लगी तलवार


जगजीतपुर चौकी प्रभारी देवेंद्र तोमर ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर आरोपी छात्र के खिलाफ दुष्कर्म समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छात्रा नाबालिग है, लेकिन छात्र के नाबालिग होने की अभी जानकारी नहीं मिली है। छात्र की तलाश कर रहे हैं। छात्रा का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक घटना: एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत -पति-पत्नी समेत तीन मासूमों ने गंवाई जान
Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119