सारथी फाउंडेशन होली समारोह का करेगा आयोजन, बैठक में लिया निर्णय
हल्द्वानी। सारथी फाउंडेशन समिति के कार्यालय विमल कुंज छोटी मुखानी में आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक की गई। बैठक में बोलते हुए संस्था के संस्थापक संयोजक नवीन पंत ने कहा कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सारथी द्वारा होली समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न प्रकार के होली की टोलियां आकर होली गायन का प्रदर्शन करेंगी होली समारोह में कलाकारों द्वारा थीम आधारित संदेश प्रेरक होली का आयोजन प्रमुख होगा।
बैठक को सम्बोधन में सुमित्रा प्रसाद ने कहा कि सभी लोगों को मिल कर इस कार्यक्रम को सफल बनाना है। बैठक का संचालन ज्ञानेंद्र जोशी ने किया। कार्यक्रम में सुमित्रा प्रसाद, नवीन पंत, ज्ञानेंद्र जोशी,मदन मोहन जोशी,योगेश पांडे,गिरीश चंद्र लोहनी,दीक्षा पन्त पांडे ,देवीदत्त सुयाल,आनंद आर्य,मंजू सनवाल,रमनदीप भसीन,सत्यपाल यादव,हेमा जोशी,गीता बेलवाल,आदि उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर