अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति
अल्मोड़ा। भनोली तहसील के कछियोला नाप क्षेत्र में पेड़ों पर अवैध रूप से लीसा लगाए जाने की शिकायत पर वन विभाग ने जांच के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। विभागीय टीम ने जांच के दौरान अवैध रूप से लीसा लगाए जाने की पुष्टि करते हुए संबंधित मामले में अपराध पंजीकृत किया है। साथ ही निर्धारित आमद से अधिक पाए गए लीसा को जब्त कर धौलादेवी मोटर मार्ग स्थित लीसा डिपो में भंडारित कर दिया गया है।

ग्राम कछियोला, पोस्ट तापनी निवासी किशन सिंह पुत्र लाल सिंह ने लीसा छेवक राजेंद्र पांडेय के खिलाफ कछियोला नाप क्षेत्र में अवैध रूप से लीसा लगाए जाने की शिकायत की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने टीम गठित कर उप वन क्षेत्राधिकारी से मामले की जांच कराई।
जांच टीम ने शिकायतकर्ता की ओर से बताए गए स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान पेड़ों पर अवैध रूप से लीसा लगाए जाने का मामला सामने आया। इसके बाद विभाग ने संबंधित मामले में नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी।
वन विभाग के अनुसार, प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशों के क्रम में संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। अनधिकृत गतिविधियों के चलते लीसा छेवक को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति भी प्रभागीय वनाधिकारी को भेजी गई है।
अन्य नाप क्षेत्रों की भी जांच
वन विभाग की ओर से संबंधित ठेकेदार के अन्य नाप क्षेत्रों में भी जांच की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मामले में आगे की जांच और नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग
UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद
हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा