स्कूटी से लाई जा रही थी चरस, दो किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार
अल्मोड़ा। एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने लमगड़ा में एक युवक को 1.830 किलो चरस के साथ दबोचा है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। बरामद चरस की कीमत करीब 1 लाख 83 हजार रुपये आंकी गई है। अल्मोड़ा एसओजी और लमगड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार रात सूचना के आधार पर शहरफाटक तिराहा नैनीताल रोड पर रात्रि चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध प्रतीत होने पर दोपहिया वाहन से आ रहे एक युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर आरोपी युवक शिवराज सिंह (38) पुत्र हयात सिंह, निवासी धारी नैनीताल के कब्जे से स्कूटी की डिग्गी में रखे 1.830 किलो चरस बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर चरस को सील कर आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा। प्रभारी एसओजी सुनील धानिक ने बताया कि आरोपी आसपास के गांवों से चरस एकत्र करके युवाओं में बेचकर मुनाफा कमाने के लिए नैनीताल लेकर जा रहा था, चेकिंग के दौरान गिरफ्त में आया
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

पोकस तकनीक से नवजातों को नई जिंदगी की उम्मीद -सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
दि मास्टर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे
स्कूल में बेहोश हुआ सातवीं का छात्र, अस्पताल में मौत — परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, मौत पर उठे सवाल
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार