बिंदुखत्ता के तिवारी नगर से चार दिन पूर्व लापता ग्रामीण की ढूंढखोज जारी
बिंदुखत्ता के तिवारी नगर से चार दिन पूर्व लापता ग्रामीण की ढूंढखोज के लिए पीएसी कीे दो प्लाटून के साथ ही पंतनगर कोतवाली पुलिस व दर्जनों ग्रामीणों ने दिन भर जंगल की खाक छानी। इसके अलावा एसओजी की टीम सीसीटीबी फूटेज खंगीलने में लगी है लेकिन समाचार भेजे जाने तक ग्रामीण का पता नही चल सका है।बिंदुखत्ता के तिवारी नगर निवासी नरेन्द्र सिंह खाती पुत्र प्रयाग सिंह खाती उम्र 42 वर्ष गत 28 नवंबर को अपनी स्कूटी संख्या यूके04एक्स3387 से टाटा मोटर्स कम्पनी मे ड्यूटी में गया था लेकिन वह तब से घर नहीं पहुंचा है।
परिजनों द्वारा पंतनगर कोतवाली में ग्रामीण की गुमसुदगी दर्ज कराई है उसी दिन से ग्रामीण व कोतवाली पुलिस ग्रामीण की ढूंढखोज कर रही है। सोमवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी पंतनगर भुपेंद्र धोनी के नेतृत्व में रुद्रपुर पीएसी को दो प्लाटून के साथ कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों के साथ हाईवे से सटे टांडा व रुद्रपुर रेंज के जंगलों में सर्च अभियान चलाया लेकिन ग्रामीण का पता नही चल सका है इसके अलावा रुद्रपुर एसओजी टीम ने दिन भी क्षेत्र के सीसीटीबी फुटेज को खंगाला। पुलिस क्षेत्राधिकारी भुपेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि लापता ग्रामीण की खोजबीन के लिए कोतवाली पुलिस के साथ ही पीएसी व एसओजी की टीम को लगाया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग