मोटाहल्दू में शटरिंग उतारते हुए गिरा मजदूर, मौत-

खबर शेयर करें 👉

मोटाहल्दू। गांव किशनपुर बकुलिया निवासी गोपाल सिंह रैकुनी पुत्र स्वर्गीय बच्ची सिंह रैकुनी के नए मकान के शटरिंग का ठेका बाबू खा पुत्र साबिर खान निवासी मॉडर्न प्लेस बरेली ने लिया था, भवन की शटरिंग उतार रहे मजदूर प्रताप सिंह सागर पुत्र खुशीराम सागर उम्र 23 वर्ष निवासी भिलैया बहेड़ी का पैर सीढ़ी से अचानक फिसल गया और वह सर के बल गेहूं के खेत में जा गिरा। अन्य साथी मजदूरों ने उसे उठाकर पेड़ की छांव के नीचे सुला दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल

वही घटना की सूचना चौकी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंचे चौकी प्रभारी जगदीप सिंह नेगी ने युवक को 108  की मदद से उपचार हेतु हल्द्वानी चिकित्सालय भेजा गया, चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया गया, घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई तो मजदूर  के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया, रात्रि में मृतक का शव मोर्चरी में रख दिया गया था, सोमवार की प्रात उसे उसके परिजनों को सौंपा जाएगा।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119