बहन से मोहब्बत की सजा मौत : दिल्ली में खौफनाक हत्याकांड
नई दिल्ली। दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में सोमवार रात को चाकू से गोदकर तीन भाइयों ने बहन के प्रेमी की हत्या कर दी। मृतक की पहचान हिमांशु के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है।
हिमांशु परिवार के साथ गोकलपुरी की संजय कॉलोनी में रहता था। परिवार में पिता योगेंद्र, मां लक्ष्मी व दो भाई हैं। मृतक के परिवार ने बताया कि हिमांशु गली में रहने वाली एक मुस्लिम युवती से पिछले चार साल से प्रेम करता था। सूत्रों ने बताया कि करीब पांच माह पहले हिमांशु अपनी प्रेमिका को लेकर चला गया था। दोनों के परिवार ने उन्हें ढूंढ लिया था।
दोनों परिवारों के बीच बातचीत भी हुई थी कि हिमांशु अपनी प्रेमिका से बात नहीं करेगा। आरोप है कि सोमवार को भी हिमांशु व उसकी प्रेमिका एक साथ घर से चले गए थे। लड़की को उसके परिवार ने बरामद कर लिया था। लड़की के भाई शाहरुख व साहिल व एक अन्य ने मिलकर हिमांशु को उसके घर के पास घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। पुलिस ने शाहरुख और साहिल को गिरफ्तार कर लिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी —अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा
उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा