शराब के नशे में धुत युवक गहरी खाई में गिरा, रेस्क्यू कर निकाला
नैनीताल। पंगोट रोड में शराब के नशे में एक युवक गहरी खाई में गिर गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ और अग्निशमन कर्मियों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को खाई से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार मूल रूप से रामपुर यूपी निवासी शारिक खान नैनीताल में एक होटल में काम करता है।
रविवार रात उसने शराब पी और दोस्तों के साथ घूमने पंगोट रोड की ओर निकल गया। वह हिमालय दर्शन क्षेत्र में पहुंचा था, कि लघुशंका करने बाहर उतर गया। इस बीच पैर फिसलने से वह गहरी खाई में गिर गया। उसके साथियों की सूचना पर कोतवाली एसआई अविनाश मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की तलाश और रेस्क्यू के बाद युवक को खाई से बाहर निकाला गया। एसआई मौर्य ने बताया, युवक को बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार