समाज और सरकार को तोड़नी होगी अपनी चुप्पी

खबर शेयर करें 👉

एसआर चंद्रा

भिकियासैण ( अल्मोडा)। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पी. सी. तिवारी ने कहा कि मासूम अंकिता व उपपा के युवा अनुसूचित जाति नेता जगदीश चंद्र के निर्मम शर्मनाक हत्याकांड के पीछे उत्तराखंड में सत्ता के संरक्षण में पलने वाले तेजी से बढ़ रही स्वेच्छाचारिता लंपट संस्कृति जिम्मेदार है,जिसके चलते इन शर्मनाक घटनाओं पर गहन चिंतन मनन एवं समाज को सक्रिय हस्तक्षेप की आवश्यकता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शादी के चार महीने बाद विवाहिता से मारपीट का आरोप -गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती


उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने कहा कि जिस तरह प्रदेश सरकार ने बुलडोजर चलाकर अंकिता मामले के सबूत मिटाकर वाह -वाही लूटने, मामले को भटकाने की कोशिश की यह भी चिंता का विषय है।


तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड में भू खनन, शराब, रेता बजरी, माफियाओं, नौकरियों के बंदरबांट से चुनाव में इस काली कमाई से जो नंगा नाच किया जा रहा है, ये घटनाएं इस तरह की शर्मनाक घटनाओं के लिए आधार तैयार कर रही हैं, इसलिए इसमें भविष्य में कमी आएगी ऐसी संभावना दिखती नहीं है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : 17 दिन से लापता अधिवक्ता परिहार का खाई में मिला शव


तिवारी ने कहा कि देश में जिस तरह पुलिस- प्रशासन व लंपट राजनीति का वाहक बनकर एक ओर समाज में जन आंदोलनों की आवाज को कुचल रहां है दूसरी ओर लंपटों को प्रशय दे कर स्थितियों को और बदतर बना रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...दीपावली की आड़ में गोदाम में सज रही थी जुए की महफिल, पांच गिरफ्तार


उपपा अध्यक्ष ने कहा कि अंकिता तथा जगदीश के मामलों की गहन निष्पक्ष जांच कर पीड़ित पक्ष को त्वरित न्याय देने तथा उपरोक्त सवालों पर समाज को मिलजुल कर सोचने और सक्रिय होने की आज नितांत जरूरत है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119