उत्तराखंड : 17 दिन से लापता अधिवक्ता परिहार का खाई में मिला शव

खबर शेयर करें 👉

-आरोपी की निशानदेही पर बरामदगी -आखिरी लोकेशन से चार किमी दूर मिला शव

बागेश्वर। पिछले 17 दिनों से लापता अधिवक्ता एवं नगर पालिका के पूर्व सभासद धीरेंद्र परिहार का शव मंगलवार देर शाम नदीगांव रोड स्थित डिगर पातल की गहरी खाई से बरामद हुआ। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला। शव मिलने की खबर से पूरे नगर में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार, धीरेंद्र परिहार पिछले 17 दिनों से लापता थे। पुलिस उनकी तलाश में लगातार जुटी हुई थी। मामले में हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ के दौरान अधिवक्ता का शव नदीगांव रोड स्थित डिगर पातल की खाई में फेंके जाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस टीम आरोपी को साथ लेकर मौके पर पहुंची। उसकी निशानदेही पर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। खाई की गहराई और दुर्गम रास्ते के कारण टीम को शव बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-गरुड़ में दोहरे हत्याकांड से सनसनी -लोहे की रॉड से चाचा-चाची की हत्या, बहू गंभीर घायल

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। शव मिलने की सूचना पर मृतक के परिजन, अधिवक्ता, व्यापारी और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  धनतेरस और दीपावली पर हल्द्वानी में तीन दिन रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन -बाजार में वाहनों की नो एंट्री, रूट और पार्किंग प्लान जारी

आखिरी लोकेशन से चार किमी दूर मिला शव, उठ रहे सवाल

धीरेंद्र परिहार की आखिरी लोकेशन नुमाइशखेत के आसपास मिली थी, जबकि उनका शव वहां से करीब चार किलोमीटर दूर नदीगांव रोड स्थित डिगर पातल की खाई में बरामद हुआ। आखिरी लोकेशन और शव मिलने के स्थान के बीच की दूरी को लेकर नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग इस बात को लेकर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर धीरेंद्र वहां तक कैसे पहुंचे और उनके साथ क्या घटनाक्रम हुआ। पुलिस मामले के इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

उधर, जिला अस्पताल में मृतक की माता नंदी परिहार, पिता गोविंद सिंह परिहार और बहन दीक्षा परिहार सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 17 दिनों से धीरेंद्र की सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए बैठे परिवार को शव मिलने की खबर ने गहरे सदमे में डाल दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : टांडा जंगल में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -वीडीओ समेत दो युवकों की मौत, दो गंभीर

अधिवक्ता का शव बरामद होने के बाद नगर के व्यापारियों, अधिवक्ताओं और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करते हुए सख्त सजा दिलाने की मांग की है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119