चौथे दिन भी नहीं मिल सका गधेरे में डूबा फौजी
-एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम को नहीं मिली सफलता
हल्द्वानी। धारी ब्लॉक के पदमपुरी मोटर मार्ग पर बमेटा गांव के पुल से लगे गधेरे में मंगलवार को नहाते समय फौजी हिमांशु दफौटिया अचानक डूब गए थे। तब से लगातार उनकी खोजबीन जारी है लेकिन चौथे दिन शुक्रवार को भी उनका पता नहीं चल सका है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम चौथे दिन भी लापता फौजी हिमांशु की खोजबीन में जुटी रहीं। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
उधर हिमांशु के परिजन पूरन सिंह मेहरा ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के रेस्क्यू अभियान पर सवाल खड़े करते हुए बिना पर्याप्त उपकरणों के अभियान चलाने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की है। मेहरा ने कहा कि रेस्क्यू टीम पर पर्याप्त उपकरण नहीं होने के चलते अभियान का कोई नतीजा नहीं निकल रहा है। उन्होंने कहा कि टीम में सदस्य ज्यादा है लेकिन जरूरी उपकरण पर्याप्त नहीं हैं। वहीं लापता हिमांशु का पता नहीं चल पाने से उनके परिजन परेशान हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को पर्याप्त उपकरण उपलब्ध कराकर हिमांशु को जल्द ढूंढने की मांग की है। एसडीएम केएन गोस्वामी ने कहा कि टीम रेस्क्यू अभियान चला रही है। टीम को फिलहाल सफलता नहीं मिल पाई है। एसडीएम ने कहा कि ड्रोन की मदद से भी हिमांशु को खोजा जा रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
खंडहर स्कूल में नशे का अड्डा, लापता छात्रा का बैग मिलने से हड़कंप -जिलाधिकारी से ध्वस्तीकरण की उठी मांग
अल्मोड़ा में फोरेंसिक जांच होगी और मजबूत -मेडिकल कॉलेज में लगेगी जीसीएमएस मशीन
भास्कर सम्मल बने जिला पंचायत सदस्य संगठन उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष -कार्यकारिणी का हुआ गठन