स्कूटी स्लिप होने से 26 वर्षीय युवक की मौत -छुट्टी में बहन से मिलने आया था संतोष

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। बीती देर रात बिंदुखत्ता क्षेत्र में स्कूटी स्लिप होने से 26 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता क्षेत्र के इंदिरा नगर द्वितीय निवासी भास्कर पोखरिया के घर आए उनके 26 वर्षीय साले संतोष भट्ट पुत्र बाला दत्त भट्ट निवासी बागेश्वर रात लगभग 11 बजे स्कूटी से घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान इंदिरा नगर में दानू स्कूल के समीप अचानक सामने जानवर आ जाने से उनकी स्कूटी स्लिप हो गई और संतोष सिर के बल सड़क पर गिर गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल 108 और 112 नंबर पर कॉल कर मदद मांगी। सूचना पर लालकुआं कोतवाली के उपनिरीक्षक जोगेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और घायल युवक को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही संतोष ने दम तोड़ दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


मृतक के जीजा भास्कर पोखरिया ने बताया कि संतोष देहरादून की एक निजी कंपनी में कार्यरत था। छुट्टी लेकर घर आने के बाद वह बिंदुखत्ता अपनी बहन से मिलने आया था, लेकिन इसी दौरान यह दुखद हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि संतोष के परिवार में एक भाई और दो बहनें हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119