भास्कर सम्मल बने जिला पंचायत सदस्य संगठन उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष -कार्यकारिणी का हुआ गठन

खबर शेयर करें 👉

हरिमोहन सिंह राणा
नानकमत्ता। प जनपद उधम सिंह नगर के जिला पंचायत सदस्य संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को नवरंग वाटिका, रुद्रपुर में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से भास्कर सम्मल (जिला पंचायत सदस्य, वार्ड-13 ऐचता) को संगठन का जिलाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान संगठन की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें विभिन्न पदों पर सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।


बैठक में संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में गुरदास कालरा, संरक्षक के रूप में सूरज नारायण, महिला अध्यक्ष के रूप में श्रीमती शिल्पी सिंह, महिला सचिव के रूप में सुषमा हालदार, महिला उपाध्यक्ष के रूप में श्रीमती सदफ मलिक, जिला महामंत्री (महिला) के रूप में कुमारी रुक्मणी, जिला महामंत्री के रूप में मोहम्मद हसन तथा जिला सचिव के रूप में प्रेम प्रकाश को चुना गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन


नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष भास्कर सम्मल ने अपने संबोधन में जिला पंचायत सदस्यों की विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि जिला योजना समिति के सदस्यों का चुनाव शीघ्र कराया जाना चाहिए। साथ ही जिला पंचायत में वर्तमान में 2.50 लाख रुपये तक के विकास कार्यों को कोटेशन के माध्यम से कराए जाने की सीमा को बढ़ाकर 5 लाख रुपये किया जाना चाहिए, जिससे विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


उन्होंने यह भी मांग रखी कि जिला पंचायत सदस्यों के लिए आरक्षण की अवधि 10 वर्ष निर्धारित की जाए तथा उत्तर प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड में पंचायत कल्याण कोष का गठन किया जाए। इसके अतिरिक्त जिला पंचायत निधि निर्धारित करने और निर्विरोध जिला पंचायत बनने पर उत्तर प्रदेश की भांति 15 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दिए जाने की भी मांग की गई।


भास्कर सम्मल ने कहा कि जिला पंचायत सदस्यों को वर्तमान में मिलने वाले यात्रा भत्ते के स्थान पर हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर प्रति माह 8300 रुपये मानदेय दिया जाना चाहिए, जिससे जनप्रतिनिधियों को कार्य करने में सुविधा मिल सके।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य नईम, सुखदेव हालदार, शिल्पी खेड़ा, दीपा, प्रेम प्रकाश आर्य, मधु राणा, सूर्य नारायण, आशा देवी, सीमा कौर, जितेंद्र शर्मा, सदफ मलिक सहित कई जनप्रतिनिधि और संगठन के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के अंत में संगठन को सशक्त बनाने और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया गया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119