खंडहर स्कूल में नशे का अड्डा, लापता छात्रा का बैग मिलने से हड़कंप -जिलाधिकारी से ध्वस्तीकरण की उठी मांग

खबर शेयर करें 👉

मोटाहल्दू (नैनीताल)। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मोतीनगर नेशनल हाईवे किनारे स्थित एक खंडहर पड़े स्कूल में अवैध गतिविधियों का खुलासा होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस खंडहर में लंबे समय से नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है और यहां दिन-रात संदिग्ध गतिविधियां संचालित होती हैं।


मामला उस समय और गंभीर हो गया जब कुछ दिन पहले मोटाहल्दू क्षेत्र से लापता हुई एक छात्रा का बैग और उसकी किताबें भी इसी खंडहर स्कूल परिसर से बरामद हुईं। बैग मिलने के बाद क्षेत्र में दहशत और चिंता का माहौल बन गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


जानकारी के अनुसार क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया था। पूछताछ में उसने बताया कि वह मोतीनगर स्थित इसी खंडहर स्कूल में रहता है। इसके बाद लोग उसे लेकर स्कूल परिसर में पहुंचे। अंदर का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए।


खंडहर के भीतर बिस्तर, कपड़े, बड़ी संख्या में डिस्पोजेबल सिरिंज और दवाओं की खाली शीशियां पड़ी मिलीं, जिससे यहां नशे के सेवन और अन्य अवैध गतिविधियों की आशंका और गहरा गई। इसी दौरान लोगों को वहां से लापता छात्रा का बैग और उसमें रखी किताबें भी मिलीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


बताया जा रहा है कि रविवार देर रात लालकुआं पुलिस ने भी खंडहर स्कूल में छापा मारा, लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर खिड़की के रास्ते फरार हो गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी यहां कई बार इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कई बार पुलिस ने नशेड़ियों को यहां से खदेड़ा भी है, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


घटना को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है। लोगों ने जिलाधिकारी से तत्काल सख्त कार्रवाई करते हुए इस खंडहर स्कूल को ध्वस्त करने और यहां चल रही अवैध गतिविधियों पर स्थायी रूप से रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि इस खंडहर के कारण क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है और कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119