सोमेश्वर पुलिस ने गुमशुदा युवती को 24 घंटे के भीतर किया सकुशल बरामद
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा सोमेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत से 20 वर्षीय युवती अपने परिजनों को बिना बताए घर से नौकरी की तलाश मे दिल्ली जाने के लिए 03.12.22 को चली गई थी, काफ़ी तलाश करने पर ज़ब लड़की नहीं मिली तो परिजनों द्वारा थाना सोमेश्वर मे 04.12.2022 को अपनी पुत्री की गुमशुदगी दर्ज की गयी।
थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय सिंह नेग के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा तत्काल गुमशुदा युवती की खोजबीन शुरु कर दी। सोमेश्वर पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस टीम की मदद लेकर अथक प्रयासों से दिनांक 05/12/2022 को हल्द्वानी से युवती को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। उक्त युवती द्वारा बताया गया की बड़े शहर मे नौकरी की तलाश में वह घर से चली गयी थी।
अपनी पुत्री को सकुशल पाकर *परिजनों द्वारा अल्मोड़ा पुलिस की त्वरित कार्यवाही को सराहा गया व सोमेश्वर पुलिस टीम का आभार*व्यक्त किया गया ।
पुलिस टीम
.थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय सिंह नेगी
.का0 मुजफ्फर अली – थाना सोमेश्वर
.म0का0 आसिफा खान – थाना सोमेश्वर . कानि0 बलवन्त – सर्विलांस टीम
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार