सोनू पवार को किया छह माह के लिए जिला बदर, अल्मोड़ा जिले में प्रवेश करने पर होगी सख्त कार्यवाही
गणेश पाण्डेय, दन्यां
कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने आदतन अपराधी हिस्ट्रीशीटर सोनू पवार को छह माह के लिए किया जिला बदर
रचिता जुयाल, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को आदतन अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।
सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा राजेश कुमार यादव* द्वारा कोतवाली अल्मोड़ा के हिस्ट्रीशीटर सोनू पवार पुत्र रमेश पवार निवासी भ्यारखोला, राजपुरा कोतवाली अल्मोड़ा जो आदतन अपराधी है और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहता है वर्तमान में भी उक्त के क्रियाकलाप ठीक नहीं चलने पर सोनू पवार के विरुद्ध गुण्डा एक्ट के तहत विस्तृत रिपोर्ट श्रीमान जिला मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा को प्रेषित की गई थी।
जिला मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा द्वारा अभियुक्त सोनू पवार को 06 माह हेतु जनपद की सीमा से बाहर रहने के आदेश जारी किए गए थे, आदेश के अनुपालन में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा दिनांक- 16.03.2023 को अभियुक्त सोनू पवार उपरोक्त को नियमानुसार उसके मोहल्ले में मुनादी कराने के उपरांत जनपद की सीमा क्वारब पुल से जनपद नैनीताल की सीमा में भेजकर जिला बदर की कार्यवाही की गयी।
अभियुक्त सोनू पवार को 06 माह तक जनपद की सीमा में प्रवेश नही करने की सख्त हिदायत दी गई।
यदि अभियुक्त उक्त अवधि के दौरान जनपद अल्मोड़ा की सीमा के अंदर दिखाई देगा तो पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग