बख्शे नहीं जायेंगे बग्वाल मेले में हुड़दंग करने वाले : एसपी
चम्पावत। अगले महीने होने वाले देवीधुरा बग्वाल मेले को लेकर गुरुवार को एसपी अजय गणपति ने देवीधुरा क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने कहा कि बग्वाल के दौरान हुड़दंग मचाने वाले को बख्शा नही जायेगा। निरीक्षण से पूर्व एसपी ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। निरीक्षण के दौरान एसपी ने कहा कि सात किलोमीटर मेला क्षेत्र में जगह-जगह पुलिस मौजूद रहेंगी। पूरा मेला क्षेत्र सीसीटीवी की निगरानी में रहेगा।
साथ ही उन्होंने देवीधुरा हल्द्वानी रोड और पाटी लोहाघाट रोड में बनने वाली पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया गया। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने पार्किंग की समस्या, मेले के दौरान बाजार में वाहनों को न लाने अनेक व्यवस्था की मांग की। वहीं एसपी ने थानाध्यक्ष पाटी देवनाथ गोस्वामी को मेले के दौरान पुलिस कर्मियों के रहने खाने की उचित व्यवस्था करने मेले में संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करने को निर्देशित किया। वहीं थानाध्यक्ष देवनाथ गोस्वामी ने बताया कि मेला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए दो क्रेनों की तैनाती की जायेगी। इस दौरान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, पीठाचार्य कीर्तिबल्लभ जोशी के साथ मंदिर कमेटी के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


Uttarakhand-लालकुआं में भीषण सड़क हादसा -कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
UKnews-पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप -उत्तराखंड में फिर डोली धरती
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी