आज पंचक समाप्त, लाखों डाक कांवड़ियों ने जमाया डेरा
हरिद्वार। धर्मनगरी में चारों तरफ शिवभक्तों की भीड़ नजर आ रही है। कांवड़ पटरी से पैदल जाने वाले शिवभक्त रवाना हो रहे हैं। वहीं, बड़ी संख्या में डाक कांवड़ियों ने भी धर्मनगरी डेरा डाल दिया है। शनिवार से पंचक भी समाप्त हो रहे हैं। इसके बाद और अधिक भीड़ बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।
इस बार पंचक खत्म होने से पहले ही गुरुवार को लाखों डाक कांवड़िए पहुंच गए हैं। बैरागी कैंप में बड़े-बड़े वाहन पहुंचने शुरू हो गए हैं। हर तरफ बम-बम भोले के जयकारों की गूंज से शहर शिवमय हो गया है। हाईवे समेत शहर के अंदरूनी मार्गों पर भी कांवड़ियों की भीड़ नजर आ रही है। कांवड़ पटरी और हाईवे पर पैदल जाने वाले शिवभक्तों की तेजी से वापसी हो रही है। बड़ी संख्या में बड़े वाहनों से पहुंचने वाले शिवभक्तों की संख्या में इजाफा हो गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर