राष्ट्रीय एकता दिवस पर एसएसबी ने निकाली बाइक रैली

खबर शेयर करें 👉


रिपोर्ट केशर सिंह नेगी
थराली चमोली। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के तहत रविवार को जंगल युद्ध कला पद्धति स्कूल एसएसबी ग्वालदम के द्वारा एक बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें एसएसबी के 60 जवानों एवं प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुख्यमंत्री धामी आज पिथौरागढ़ दौरे पर -आदि कैलाश परिक्रमा रन में होंगे शामिल, विकास योजनाओं की देंगे सौगात


राष्ट्रीय एकता कार्यक्रम के तहत आयोजित बाइक रैली को को एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी एवं कार्यवाहक उप निरीक्षक सुनील कुमार ने हरी झंडी दिखाकर कर एसएसबी के परेड ग्राउंड से रवाना की बाइक सवार ग्वालदम चौक, झोपड़ी बाजार,सिरकोट, बैजनाथ, गरूड़ बाजार तक गई जहां से रैली वापस ग्वालदम स्थित एसएसबी परेड ग्राउंड तक वापस लौट जहां पर रैली का विधिवत समापन किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दहेज में 10 लाख रुपये की मांग का आरोप -विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने की शिकायत

इस दौरान रैली में सवार जवानों ने लोगों को राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। रैली के समापन अवसर पर उप कमांडेंट अमित कुमार सोनकर, भाजयुमो के जिलामंत्री प्रद्युमन शाह, सांसद प्रतिनिधि हरीश चंद्र जोशी, व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश चंद्र, प्रधान हीरा बोरा सहित एसएसबी के कई अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119