एसएसपी ने ड्यूटी में लापरवाह दो पुलिस कर्मियों को किया निलंबित-

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल : एसएसपी प्रीति प्रदर्शनी है ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में जनपद नैनीताल के दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए पुलिस कर्मियों में एक हल्द्वानी और दूसरा भीमताल के पुलिसकर्मी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  राजस्व निरीक्षक लालकुआं मनोज कुमार बने नायब तहसीलदार

जानकारी के अनुसार गत 2 सितंबर को हल्द्वानी क्षेत्र में फायरिंग की घटना सामने आई थी। जांच में पता चला कि मामले के आरोपितों का वाहन मंडी चौकी स्थित मोतीनगर बैरियर से गुजरा था। सीसीटीवी फुटेज देखने पर सामने आया कि यहां पुलिसकर्मी ने वाहन चेक नहीं किए। इसके अलावा दूसरी घटना में 6 सितंबर को काठगोदाम क्षेत्र से एक इनोवा कार चोरी 7होने की घटना की जांच में यहीं तथ्य सामने आए कि संबंधित वाहन मोतीनगर वैरियर से गुज़रा, लेकिन इस बार भी यहां तैनात पुलिस कर्मी ने वाहन की जांच नहीं की। इस पर दोनों मामलों में लापरवाह पाए गए आरक्षी रणवीर सिंह को निलंबित करने की कार्रवाई की गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119