धौलादेवी में दो वाहनों की आमने सामने टक्कर – दो यात्री हुए घायल, अस्पताल में कराया भर्ती-
अल्मोड़ा 17 सितंबर : धौलादेवी काफलीखान मोटर मार्ग पर शुक्रवार को दो वाहनों की जोरदार भिडंत हो गई। संयोग से कोई जनहानि तो नहीं हुई। लेकिन दोनों वाहनों सवारों में से दो यात्री घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शुक्रवार को धौलादेवी काफलीखान मोटर मार्ग पर इनोवा कार संख्या एचपी-12-एफ-6858 और बोलेरो जीप संख्या यूके-05-डी-5494 में आपस में सामने से तेज भिडंत हो गई। वाहनों के टकराने के कारण जोर की आवाज हुई तो वाहनों में सवार यात्री चिल्लाने लगे। आसपास के लोगों की इसकी सूचना मिली तो वह मदद को दौड़े और वाहन में सवार यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में दोनों वाहनों में सवार दो यात्रियों को चोंटे आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह दोनों वाहन बाहरी प्रदेशों से आए सैलानियों के हैं। घटना के बाद दोनों पक्षों में वार्ता के बाद सुलह हो गई है। जबकि घायलों को भी उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



NH-109 पर रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को उड़ाया, दोनों की हालत नाजुक