राज्य आंदोलनकारियों ने जिला स्तर पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का किया बहिष्कार-
शिवेंद्र गोस्वमी की रिपोर्ट
अल्मोड़ा। 15अगस्त-आज अल्मोड़ा जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर नगरखान नामक स्थान में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों ने जहां स्वतंत्रता की 75वी वर्षगांठ पर मनाये जा रहे अमृत महोत्सव की पूरे देशवासियों को बधाई दी, वहीं वक्ताओं ने सन् 1947 से पूर्व गुलाम भारत में आम लोगों पर अंग्रेजों के द्वारा ढाये जाने वाले जुल्मों की घटनाओं का जिक्र किया तथा आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए श्रद्दासमन अर्पित किये ।
राज्य आंदोलनकारियों ने कहा कि इस वर्ष उनके द्वारा जिला स्तर पर आयोजित समारोह का बहिष्कार इसलिए किया गया कि जिला स्तर आयोजित समारोह में बुलाने के बावजूद उन्हें वहां उचित सम्मान नहीं दिया जाता। जिला प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद इस बार अधिकांस राज्य आन्दोलनकारियों को आमंत्रित ही नहीं किया गया। राज्य आंदोलनकारियों को दी जाने वाली सुविधाओं में राज्य सरकार केवल दिखावे भर की सुविधाएं दे रही है राज्य आंदोलनकारियों को जहां नाम मात्र पैंशन दी जा रही है वहीं शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन सुविधा के लिए राज्य सरकार की अनूठी शर्तो के चलते उनका विशेष लाभ उन्हें नहीं मिल रहा है राज्य सरकार की नौकरियों में क्षैतिज आरक्षण पर भी सरकार रहस्यमय चुप्पी साधे हुए है। जिला स्तर के अधिकारियों की बेरूखी के चलते जहां नये राज्य आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण नहीं हो पा रहा है वहीं शासनादेश के बावजूद मृतक राज्य आंदोलनकारियों के आश्रितों को घोषणा के एक वर्ष होने को है पैंशन स्वीकृत नहीं की जा रही है इसलिए राज्य आंदोलनकारी भविष्य में किसी भी सरकारी कार्यक्रम में भागीदारी नहीं करेंगे तथा एक सितंबर को गांधी पार्क अल्मोड़ा में धरना देंगे।
आज कार्यक्रम में ब्रह्मा नन्द डालाकोटी, शिवराज बनौला, मानसिंह बिष्ट,दौलत सिंह बगड्वाल, नवीनचंद्र डालाकोटी, शंकरदत्त डालाकोटी, गोपाल सिंह बनौला,पूरन सिंह बनौला, पदम सिंह सुन्दर सिंह ,महेश पांडे,बिशंभर पेटशाली तारा दत्त तिवारी, सुंदर राम,तारा राम कैलाश राम सुन्दर राम आदि अनेको राज्य आंदोलनकारी उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…एआई वीडियो पर घमासान : मोदी, शाह और ट्रंप को कोर्ट में दिखाने वाले वीडियो पर शिकायत— साइबर जांच शुरू
उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा