सख्ती : अब सोशल मीडिया पर वन्यजीवों की वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
वन प्रभाग ने सोशल मीडिया पर वन्यजीवों की वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला किया है। यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि कुछ लोग सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज पाने के लिए वन्यजीवों की वीडियो का प्रचार कर रहे थे, जिससे वन्यजीवों को नुकसान पहुंच रहा था।
हरिद्वार के रेंज अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि वन विभाग ने एक टीम का गठन किया है जो वन्यजीवों से जुड़ी वीडियो की जांच करेगी और जो लोग इस तरह का कार्य कर रहे हैं, उन्हें चिन्हित कर पहले वार्निंग दी जाएगी। इसके बाद भी अगर वे नहीं मानते हैं तो वन विभाग अधिनियम 1972 के तहत उन पर कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uknews-सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने के नाम पर पूर्व सैनिक से 6.69 लाख की ठगी
उत्तराखंड : लालकुआं में नकबजनी का 19 दिन में खुलासा -दो सगे भाई गिरफ्तार, 2.69 लाख के जेवरात बरामद