नशीली दवाओं के कारोबार पर कड़ी सजा -दो आरोपियों को 12-12 वर्ष का कठोर कारावास

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम/विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट संजीव कुमार की अदालत ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के मामले में बनभूलपुरा निवासी मो. अफसार और मो. अजीम अली को दोषी करार देते हुए प्रत्येक को 12-12 वर्ष के कठोर कारावास और 1.20-1.20 लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।


अभियोजन पक्ष के अनुसार, औषधि नियंत्रक विभाग द्वारा 4 सितम्बर 2019 को की गई जांच में शनि बाजार गेट, नूरी मस्जिद के पास बनभूलपुरा क्षेत्र में संचालित सिटी मेडिकोज और सिटी क्लिनिक से मो. अफसार और मो. अजीम अली को गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली गोलियां, कैप्सूल और पाउडर बरामद किए गए थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा


बरामद नशीली दवाओं में ट्रामाडोल, क्लोनाजेपाम, एसिक्लोफेनाक, कम्बूटोल की गोलियां तथा आर-साइनस के कैप्सूल और पाउडर शामिल थे, जिनका उपयोग नशे के रूप में किया जाता है और ये एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...रात ढाई बजे घर से लापता हुई 11वीं की छात्रा -20 हजार रुपये ले जाने का आरोप, युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का शक


मामले की सुनवाई के दौरान सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता पूजा साह ने कोर्ट के समक्ष ठोस साक्ष्य और गवाह प्रस्तुत किए, साथ ही बरामद प्रतिबंधित दवाओं से संबंधित विस्तृत विवरण भी रखा। साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत ने दोनों आरोपियों को नशीली दवाओं का कारोबार करने का दोषी पाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...भूमि और कॉटेज के नाम पर 1.56 करोड़ की कथित ठगी --सात नामजद समेत कई पर मुकदमा दर्ज


कोर्ट ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनों आरोपियों को 12-12 वर्ष के कठोर कारावास और प्रत्येक को 1.20 लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाते हुए नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त संदेश दिया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119