उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को तीन नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई, जिसके बाद प्रदेश में अब तक सामने आए कुल संक्रमितों की संख्या 52 पहुंच गई है। इनमें अकेले 35 मरीज देहरादून जिले के हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण की रोकथाम के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। इसके साथ ही सरकारी और निजी अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के मरीजों के उपचार के लिए बेड आरक्षित किए गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk...दूसरी महिला से संबंध के आरोप में पति ने पत्नी का गला दबाने की कोशिश, मुकदमा दर्ज

स्वास्थ्य विभाग का फोकस संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने पर है। इसके लिए निगरानी, जांच और उपचार से लेकर अस्पतालों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को सामने आए तीन नए मामलों में एक मरीज देहरादून का है, जबकि दो मरीज अन्य जिलों से हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk-रामनगर में दर्दनाक रेल हादसा : ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर -23 वर्षीय सफाईकर्मी की टांग कटी

स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय ने बताया कि प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। शासन की ओर से संक्रमण की रोकथाम और बचाव को लेकर एडवाइजरी भी जारी की गई है। स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और जरूरत के अनुसार कदम उठाए जा रहे हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119