पुलिस की त्वरित कार्रवाई -नाबालिग को बरामद कर आरोपी युवक को पोक्सो एक्ट में भेजा जेल

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। थाना पुलभट्टा क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और नाबालिग को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले में पुलिस ने पोक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा ने बताया कि 2 फरवरी 2026 को थाना पुलभट्टा क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री बिना बताए घर से चली गई है। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बावजूद बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल पाया। तहरीर के आधार पर थाना पुलभट्टा में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-कैंचीधाम में जाम से निपटने के लिए बनेगा नया ट्रैफिक प्लान -वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग पर जोर


मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने नाबालिग की शीघ्र बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष पुलभट्टा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मोबाइल सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से लगातार जांच की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन


जांच के दौरान मिली मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नाबालिग को आरोपी साहिल के कब्जे से सकुशल बरामद कर लिया और आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की बात स्वीकार की। साथ ही इस अपराध में एक अन्य युवक की संलिप्तता की जानकारी भी सामने आई है, जिसकी तलाश की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


पुलिस ने आरोपी के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में गंभीर धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है तथा आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119