नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर

खबर शेयर करें 👉

चम्पावत। नेपाल में भारी बारिश और भीषण बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सीमावर्ती जनपद चंपावत में प्रशासन और एसडीआरएफ को हाई अलर्ट पर रखा गया है। टनकपुर में एसडीआरएफ की टीम शारदा नदी, शारदा घाट और बैराज क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही है। नदी के जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त भी बढ़ा दी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-कैंचीधाम में जाम से निपटने के लिए बनेगा नया ट्रैफिक प्लान -वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग पर जोर

सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर टनकपुर पोस्ट की टीम को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं। टीम शारदा नदी के जलस्तर और बैराज क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने की तैयारियां भी की जा रही हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण

एसडीआरएफ जवानों ने शारदा घाट और निचले इलाकों में पहुंचकर स्थानीय लोगों, यात्रियों और मछुआरों को जागरूक किया। लोगों से नदी के तेज बहाव और तटीय क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है। साथ ही बच्चों और पशुओं को नदी किनारे न जाने देने की हिदायत दी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी और जलस्रोतों के आसपास अनावश्यक रूप से न जाएं तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन और राहत-बचाव दल को सूचना दें।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119