uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। जमरानी डैम साइट पर बुधवार सुबह खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को ट्रॉली के नीचे से बाहर निकाला और गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्नैपचैट के विज्ञापन पर क्लिक करना पड़ा महंगा, खाते से 85 हजार रुपये उड़ाए

जानकारी के अनुसार चोरगलिया थाना क्षेत्र के सीतापुर गौलापार निवासी खीमेश बहुगुणा (34) पुत्र चूणामणि बहुगुणा जमरानी डैम साइट पर अपने ट्रैक्टर से खनिज ढुलान का काम करता था। बुधवार सुबह वह खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर चढ़ाई पर जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई और खीमेश उसके नीचे दब गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  किसान मेला देखने की खुशी मातम में बदली -अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटाहल्दू के भवान सिंह नवाड़ के युवक की मौत

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद खीमेश को ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk-रामनगर में दर्दनाक रेल हादसा : ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर -23 वर्षीय सफाईकर्मी की टांग कटी

मेडिकल चौकी प्रभारी मनमोहन रौतेला ने बताया कि पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119