दहेज उत्पीड़न में पति समेत सास-ससुर पर मुकदमा

खबर शेयर करें 👉

विकासनगर।  सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक विवाहिता ने अपने पति समेत सास, ससुर पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र सहसपुर के अंतर्गत एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी कुछ समय पूर्व ढकरानी निवासी समीर से हुई थी। बताया कि शादी के बाद से ही पति समीर, सास सन्नो और ससुर शकूर उससे दहेज लाने की मांग करने लगे। बताया कि तीनों आरोपी उससे लगातार मारपीट, गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : दो बेटे 30 घंटे तक बेहोश -होश आया तो अलमारी से साढ़े सात लाख नकद और सात लाख के जेवर गायब

किसी तरह से ससुरालियों की प्रताड़ना सहन करती रही, ताकि उसकी घर गृहस्थी चलती रहे। लेकिन बाद में ससुरालियों ने सभी हदें पार कर उसकी बुरी तरह से पिटाई करना, गाली गलौज व जान से मारने की लगातार धमकी देते रहे। महिला ने बताया कि वह मामले को पुलिस हेल्प लाइन में भी ले गई, लेकिन आरोपी नहीं माने। जिसके बाद अब न्याय पाने के लिए तहरीर दी है। कहा कि ससुरालियों से उसे जान का खतरा हो गया है। आरोपियों ने उसे घर से निकाल दिया है। किसी तरह मायके में जीवन यापन करने को मजबूर है। थानाध्यक्ष गिरीश सिंह नेगी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच एसआई रश्मि रावत को सौंपी गई है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बाबा रामदेव का ‘आयुर्वेदिक हुक्का’ वीडियो वायरल -बंद नाक-खांसी में राहत का दावा, विशेषज्ञों ने उठाए सवाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119