सेराघाट मार्ग में कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोग घायल

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। सेराघाट-रामपुर मोटर मार्ग में एक सड़क हादसा हो गया। मुनस्यारी की ओर से जा रही कार अनियंत्रित होकर सड़क से पलट कर खेत में जा गिरी। हादसे में तीन लोग घायल बताए जा रहे है। जिसमें दो को गंभीर चोटें आई है। सभी घायलों को सीएचसी सेराघाट में भर्ती कराया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल की रोक, निर्माण से बिक्री तक प्रतिबंध

आपदा कंट्रोल रूम पिथौरागढ़ से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे कार संख्या- यूके 04 डब्ल्यू 6194 सेराघाट से आगे रामपुर के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। हादसे के दौरान कार में हल्द्वानी निवासी पंकज उप्रेती, धीरज उप्रेती व गणेश सिंह सवार थे। बताया जा रहा है कि तीनों कार से हल्द्वानी से मुनस्यारी की ओर जा रहे थे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सेराघाट में भर्ती कराया गया। जहां फिलहाल सभी का अस्पताल में प्राथमिक उपचार चल रहा है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119