संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता ने की आत्महत्या

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। नवविवाहिता ने संदिग्ध हालत में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के शिवराजपुर डल्लू निवासी शैली राठी (26) पुत्री संजीव राठी का विवाह फरवरी 2023 में ढकिया नंबर एक निवासी अनिल सिरोही के साथ हुआ था। शादी के तीन माह बाद ही अनिल अपनी पत्नी शैली को मायके छोड़कर इंग्लैंड चला गया था। तभी से वह डिप्रेशन में रहने लगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-पार्सल छुड़ाने के नाम पर साइबर ठगी, हेल्थ सेंटर संचालक से 2.48 लाख रुपये हड़पे

4 सितंबर की सुबह शैली ने विषैला पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन उसे एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय लेकर आए। रामनगर रोड स्थित एक प्राइवेट में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह 2 सितंबर को ही अपने चंडीगढ़ स्थित अपने भाई के घर वापस आई थी। एसएसआई प्रदीप मिश्रा ने बताया कि मृतका के घर जाकर परिजनों से पूछताछ की गई है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119