शराब पीकर वन वे में कार दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, कार सीज
अल्मोड़ा। एसएसपी अल्मोड़ा रामचंद्र राजगुरु द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों व ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, ओवरलोडिंग/ओवरसवारी, ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग करने एवं रेट्रो साइलेंसर का प्रयोग कर स्टंट बाजी करने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं।
मंगलवार 05 सितम्बर को अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस द्वारा टेक्सी स्टेंड अल्मोड़ा के पास चेकिंग के दौरान टैक्सी स्टेंड से केमू स्टेशन की तरफ वन वे में जा रहे वाहन संख्या- यूके04 एसी 3504 कार को रोका गया तो वाहन चालक वाहन को न रोककर तेजी से वन वे की तरफ ले गया। पुलिस टीम द्वारा पीछा कर वाहन को रोका गया तो वाहन चालक विक्रम सिंह, निवासी रामपुर रोड हल्द्वानी शराब के नशे में वाहन चलाता पाया गया। वाहन चालक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन कार को सीज किया गया। यहाँ पुलिस टीम में टीएसआई अयूब अली, टीएसआई सुमित पाण्डे, हैड कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल ललित बिष्ट, कांस्टेबल योगेश लोहनी शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप
uttarakhand-बागेश्वर में दर्दनाक हादसा : कार गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर