सल्ट…पहाड़ी से गिरने से अधेड़ की मौत
अल्मोड़ा। विकासखंड सल्ट में एक व्यक्ति की पहाड़ी से गिरने से मौत हो गई है। राजस्व टीम ने पंचनामे के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता थे। सल्ट के ड्योना गांव में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता 53 वर्षीय गोविंद सिंह भंडारी पुत्र नंदन सिंह ड्योना गांव से नेवल गांव की तरफ पैदल जा रहे थे अचानक पैर फिसलने की वजह से वह पहाड़ी से नीचे गिर गए थे।
हादसे में उनकी मौत हो गई। सूचना वहां के ग्राम प्रहरी ने देवायल क्षेत्र के पटवारी इकरार अन्सारी को दी। इसके बाद क्षेत्रीय पटवारी इकरार अंसारी ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्यवाही की। शव को पोस्टमार्टम के लिए देवायल हॉस्पिटल लाया गया है। पटवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

हल्द्वानी में मुथूट फाइनेंस की 68वीं शाखा का शुभारंभ -बरेली रोड पर बढ़ी वित्तीय सेवाओं की पहुंच
उत्तराखंड : कंपनी के एमडी बनकर जीएम को लगाया 3.20 करोड़ का चूना -कोलकाता से साइबर ठग गिरफ्तार
लालकुआं : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी -युवक गिरफ्तार