ओखलकांडा पश्यां गांव की मां-बेटी एक सप्ताह से लापता
नैनीताल। ओखलकांडा ब्लॉक के पश्यां गांव से पिछले एक सप्ताह से महिला और उसकी नाबालिक लड़की लापता हैं। महिला के पुत्र गिरीश कुड़ाई ने राजस्व उप निरीक्षक तहसील खनस्यू को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया है कि उसकी मां पार्वती देवी उम्र 45 वर्ष और 14 वर्षीय बहन 9 दिसंबर को जंगल में पशुओं को चारा चुगाने गई थी और दोनों शाम तक घर वापस नहीं आई तो घरवालों को चिंता हुई और घर वालों ने दोनों को जंगल और अगल बगल के गांव में छानबीन और पूछताछ की लेकिन काफी खोजबीन और पूछताछ करने के बावजूद भी दोनों का पता नहीं चल सका।
थक हार कर गुमशुदा महिला के पुत्र ने तहसील खनस्यू में दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है और थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर, भीमताल और भवाली को भी दोनों की गुमशुदा होने की सूचना का प्रार्थना पत्र दिया है। पुत्र ने प्रशासन से मां और बेटी का पता लगाने की गुहार लगाई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग