ताऊ के लड़कों ने की ग्राम प्रधान पति की पिटाई, मौत चंपावत के चल्थी गांव की घटना-
चंपावत। नामकरण संस्कार में अपने ही ताऊ के तीन लड़कों से ग्राम प्रधान के पति का ऐसा झगड़ा हुआ कि तीनों भाइयों ने मिलकर उसे बुरी तरह से धुन डाला। गंभीर अवस्था में उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया न जा सका। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है।घटना चल्थी के नजदीक नौलापानी गांव की है। यहां ग्राम प्रधान गीता देवी का पति लगभग 32 वर्षीय जीवन लाल मंगलवार को एक नामकरण संस्कार में शामिल होने के लिए गया था। जीवन लाल के पिता गणेश राम का आरोप है कि यहां उसका विवाद अपने ही ताऊ के तीन बेटों महेशराम, कमलराम और नवीन राम से हो गया। तीनों भाईयों ने उसे बुरी तरह से पीटा था। बताया जा रहा है कि मारपीट गत मंगलवार को हुई थी।
घायल को उपचार के लिए एसटीएच हल्द्वानी ले जाया गया था। लेकिन जीवन लाल की हालत बहुत खराब थी। चिकित्सकों ने उसका उपचार करने से हाथ खड़े कर दिए। इस पर परिजनों ने तय किया कि अब उसे घर ले जाया जाए। गणेशराम के अनुसार वापसी में जीवन ने सितारगंज के पास दम तोड़ दिया। मृतक का शव टनकपुर अस्पताल में है। जहां पुलिस कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है। मृतक के पिता गणेश राम के मुताबिक मंगलवार को मृतक के चचेरे भाई कमल राम, महेश राम व नवीन राम ने मिलकर जीवन की पिटाई की थी। अभ्ज्ञी इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

पोकस तकनीक से नवजातों को नई जिंदगी की उम्मीद -सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
दि मास्टर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे
स्कूल में बेहोश हुआ सातवीं का छात्र, अस्पताल में मौत — परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, मौत पर उठे सवाल
चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार