रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
रामनगर। ग्राम हल्दूवा में बुधवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में रामनगर निवासी 35 वर्षीय साहनवाज उर्फ शानू की मौत हो गई। कार और बाइक की जोरदार टक्कर में शानू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए काशीपुर स्थित उच्च चिकित्सा केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार हादसा शाम के समय ग्राम हल्दूवा क्षेत्र में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार और बाइक के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार शानू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें काशीपुर रेफर कर दिया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर रामनगर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
साहनवाज उर्फ शानू अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। हादसे के बाद परिवार के साथ-साथ परिचितों और क्षेत्रवासियों में भी शोक की लहर है। बताया गया है कि मृतक के बड़े भाई रामनगर स्थित जामा मस्जिद के सदर हैं। हादसे की खबर मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग शोक संवेदना व्यक्त करने उनके घर पहुंच रहे हैं।
इधर, पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना में शामिल वाहनों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।
एक सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा छीन लिया। दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



देहरादून -गांजा तस्करी में महिला गिरफ्तार, एक किलो गांजा बरामद
UKNews-पत्नी के प्रेम प्रसंग का पता चला तो रची हत्या की साजिश -जंगल में पति का गला काटा, पत्नी-प्रेमी गिरफ्तार