रैली में शामिल 11 साल के छात्र को बेकाबू कैंटर ने रौंदा- छात्र की मौके पर ही मौत-
पिथौरागढ़। लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कूली रैली में शामिल एक छात्र को बेकाबू कैंटर ने रौंद दिया। छात्र की मौके में मौत हो गई। इस दौरान यहां घटना से आक्रोशित क्षेत्र के लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया।
प्राथमिक विद्यालय गैरी में कक्षा पांच का छात्र हिमांशु सिंह 11 वर्ष पुत्र हरीश सिंह शनिवार को स्कूली रैली में जा रहा था। सुबह विद्यालय द्वारा तिरंगा रैली निकाली जा रही थी, इसी दौरान पिथौरागढ़ डाक पार्सल ले जा रहे कैंटर ने छात्र को मल्ला बापरु के पास रौंद दिया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना से आक्रोशित लोगों ने राजमार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके में पहुंची। पुलिस शव को लोहाघाट लेकर गई। घटना के बाद से फरार चालक को घाट से गिरफ्तार कर लिया गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार