22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या-

खबर शेयर करें 👉

लालकुआ। विद्युत कॉलोनी पश्चिमी राजीव नगर में एक युवक ने घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।विद्युत कॉलोनी पश्चिमी राजीव नगर निवासी विजय कनोजिया (22) पुत्र अशोक कनोजिया बीती देर सौने अपने कमरे में चला गया और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया इसके बाद वह छत के कुंदे पर रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर लटक गया, जिससे उसकी मौत हो गई आज सुबह जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आया तो परिजनों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ का समापन -देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी

इस पर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो विजय का शव फंदे पर लटक रहा था परिजनों ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल परिजन फांसी का कारण नहीं बता पा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119