भतरौजखान से अपहृत नाबालिग बालिका दिल्ली से बरामद, आरोपी गिरफ्तार
अल्मोड़ा जनपद पुलिस की थाना भतरौजखान टीम ने पोक्सो एक्ट के आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर एक नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया। घटना बीती 12 मार्च की है, जब भतरौजखान क्षेत्र की एक नाबालिग बालिका बिना बताए घर से लापता हो गई। अगले दिन उसकी मां ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके आधार पर थाना भतरौजखान में धारा 140(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने लगातार प्रयास करते हुए सुराग जुटाए और दिल्ली में कई स्थानों पर दबिश दी। काफी प्रयासों के बाद 14 मार्च को दिल्ली के बुराड़ी इलाके से नाबालिग को आरोपी के कब्जे से मुक्त कराकर अभियुक्त अमन शर्मा पुत्र शिव कुमार शर्मा, निवासी बुराड़ी, दिल्ली को गिरफ्तार किया गया। पीड़िता के बयान के आधार पर पंजीकृत अभियोग में धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस तथा 5/6 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। गुमशुदा बालिका को उचित परामर्श व प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। यहाँ पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय जोशी, हेड कांस्टेबल शमीम अहमद, महेन्द्र सिंह, कांस्टेबल इन्द्र कुमार (सर्विलांस सेल) आदि शामिल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uttarakhand-लालकुआं में भीषण सड़क हादसा -कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
UKnews-पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप -उत्तराखंड में फिर डोली धरती
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी