होली पर जागेश्वर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

खबर शेयर करें 👉

होली के अवकाश के चलते जागेश्वर धाम में भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। बीती रात जागेश्वर, आरतोला, पनुवानौला और आसपास के सभी होटल और रिजॉर्ट पूरी तरह से बुक हो गए। होटल में जगह न मिलने के कारण कई श्रद्धालुओं ने होमस्टे में रुकने की व्यवस्था की। रविवार तड़के से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं।

रविवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर के दर्शन किए। भक्तों ने मंदिर में रुद्राभिषेक, कालसर्प पूजन, जाप, हवन सहित विभिन्न अनुष्ठान सम्पन्न कराए। भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आरतोला चौकी प्रभारी एसआई बीजी गोस्वामी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किया गया है। श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या के चलते जागेश्वर से लगभग दो किलोमीटर पहले ही सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119